टीकमगढ़: पट्टी मोहल्ला निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीएम के बाद शासकीय वाहन नहीं मिला
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में आज मृतक अमित रैकवार निवासी वार्ड नंबर 14 पट्टी मोहल्ला बलदेवगढ़ के शव का पीएम कराया गया है। पट्टी मोहल्ला निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हुई है, पीएम के बाद परिजनों शासकीय वाहन नहीं मिला जबकि परिजनों का कहना था कि शव वाहन मौजूद था। 2000 रुपए में करीब प्राइवेट वाहन कर शव ले जाना पड़ा।