टीकमगढ़: कपासी गांव में महिला के साथ मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
कपासी गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम रेखा राजपूत बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला शौच करके अपने घर की ओर आ रही थी, इसी दौरान अंकित ,पवन और अन्य लोगों ने महिला को रोककर पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया।