इंदरगढ़: इंदरगढ़ में ठेले हटाने पर सियासत गरमाई, फल विक्रेताओं ने विधायक से लगाई गुहार
इंदरगढ़ के मेन बाजार से हाथ ठेले हटाकर अस्पताल के पास शिफ्ट करने पर विवाद बढ़ गया है। रविवार 10बजे फल विक्रेताओं ने विधायक प्रदीप अग्रवाल से गुहार लगाई कि अस्पताल वाली जगह दूर होने से ग्राहक नहीं पहुंचते। विधायक ने वरिष्ठअधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर ने गरीबों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया