ठेठईटांगर: एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल
रविवार को दोपहर 2 :40बजे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र और मताधिकार का आधार है। एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया स्पष्ट, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए।