रजौन रूपसा गांव में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार की दाेपहर 12 बजे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने विभाग को आवेदन देकर शिकायत की थी कि 16 लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायत के आलोक में प्रशासन ने संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस की।