चौसा: चौसा रेल ओवरब्रिज के नीचे से भारी मात्रा में शराब और बाइक जब्त, तस्कर फरार
Chausa, Buxar | Aug 23, 2026 मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेल ओवरब्रिज के नीचे से बाइक पर ले जाई जा रही 12 पेटी देशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 103.68 लीटर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर मुफस्सिल थाना की टीम ने संदिग्ध बाइक सवार का पीछा शुरू किया।