Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
Agra
newsnt24
No video available
2
फार्मासिस्ट की विदाई पर भावुक हुआ स्टाफ नम आंखों से की गई विदाई #newsnt24 #pharmaceutical #Pharmacy #Basti #Viral
Basti, Basti
| Oct 2, 2022
#newsnt24
#pharmaceutical
#pharmacy
#basti
#viral
MORE NEWS
Basti, Basti | Oct 9, 2026
*ठेकेदार कल्याण समिति ने स्व. रामधनी ठेकेदार को दी विनम्र श्रद्धांजलि, शत-शत नमन* *बस्ती।* जनपद के वरिष्ठ ठेकेदार रामधनी जी के असामयिक निधन पर ठेकेदार कल्याण समिति द्वारा शोक सभा का आयोजन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा चौधरी चरण सिंह स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की। *शोक सभा में मुख्य रूप से ये लोग मौजूद रहे -* शिवानंद शुक्ल, राजेश पाल, दुर्गेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार पाण्डेय, भोलेंद्र सिंह, राजू गौड़, धर्मराज चौधरी, रतन प्रकाश सिंह, राजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, महेंद्र दुबे, वृंद गोपाल पाण्डेय, आलोक शुक्ल, राकेश पाण्डेय, अंतस शुक्ल, अतुल पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, संदीप कुमार पाण्डेय, परशुराम यादव, अर्जुन शुक्ल, राधेश्याम चौधरी सहित अन्य सदस्य। ठेकेदार रामधनी जी सिर्फ एक ठेकेदार नहीं, बल्कि एक बड़े दिल वाले इंसान थे। उन्होंने हमेशा छोटे-बड़े सभी ठेकेदारों को साथ लेकर चलने का काम किया। उनके व्यवहार में सादगी और जुबान में अपनापन था, जो उन्हें सबसे अलग बनाता था। समिति के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ इस दुःख की घड़ी में खड़े हैं। ठेकेदार कल्याण समिति परिवार उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखेगा। शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि। ओम शांति।
Basti, Basti | Oct 9, 2026
सपा नेता बब्लू तिवारी का वीडियो वायरल, बीजेपी नेता हरीश द्विवेदी को लेकर दिए बयान पर सबकी नजर.. #BJP #trendingnow #everyonefollowers #fallowers #HarishDwivedi #BabluTiwari Bablu Tiwari #Basti
Basti, Basti | Oct 9, 2026
किस पार्टी के पक्ष में जाएगा ब्राह्मण समाज का वोट? बब्लू तिवारी का बयान सुनिए.. #BabluTiwari #trendingnow #fallowers #BJP #Akhilesh #BSP #Aakash #Lucknow #update
Basti, Basti | Oct 9, 2026
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला कार्यालय से भगत सिंह चौराहे तक निकाला विरोध मार्च बस्ती। वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन के दौरान कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से भगत सिंह चौराहे तक कांग्रेसजनों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया और आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में अमित प्रताप सिंह, शेर मोहम्मद, वाहिद अली सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, अनिल भारती, गिरिजेश पाल, अलीम अख्तर, शोभित चौधरी, बृजभान कनौजिया, साधु पांडे, अवधेश सिंह, मंजू पांडे, विनय तिवारी, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद अफसर, संजय कुमार, मोहम्मद अकरम, आनंद कुमार निषाद, बबलू शुक्ला, सर्वेश कुमार शुक्ला, सुनील पांडे, फिरोज खान, शौकत अली, नन्नू, शुभम गांधी, रामबचन भारती, अख्तर हुसैन, राजू गुप्ता, दुर्गेश चौधरी, राहुल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Basti, Basti | Oct 8, 2026
बस्ती: रुधौली विधानसभा से प्रबल दावेदार सपा नेता बब्लू तिवारी ने विभिन्न मुद्दों पर रखी अपनी बात, भाजपा पर कसा तंज..? #बब्लूतिवारी #रुधौलीविधानसभा #fallowers #everyonefollowers #trendingpost #रुधौली #समाजवादीपार्टी #सपा #SP #बस्ती #बस्तीजनपद #यूपीपॉलिटिक्स #उत्तरप्रदेशराजनीति
Basti, Basti | Oct 8, 2026
*बस्ती में पोषण मिलन / पोषण संवाद का भव्य आयोजन, फर्श पर बैठकर किया गया पोषण भोज* *बस्ती 08 अक्टूबर 2026, * जनपद में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत *सुपोषित बस्ती अभियान* के तहत पोषण मिलन / पोषण संवाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण माह हेतु निर्धारित थीम के अनुसार स्टॉल लगाये गये। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण सेल्फी भी तैयार की गयी। कार्यक्रम में विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुपूरक पोषाहार से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लाइव डेमो भी किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष व्यंजन तैयार किया गया तथा हॉट कुक्ड मील के अन्तर्गत तहरी बनाते हुए भी दिखाया गया। कार्यक्रम में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए जनपद बस्ती को कुपोषण मुक्त किये जाने की दिशा में और अधिक मेहनत करने की अपील की। उन्होंने इस दिशा में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। *मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल* द्वारा अभियान के माध्यम से जनपद को कुपोषण मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में *मा. उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला* द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा विभिन्न संदेशों के माध्यम से समाज की दिशा बदलने में उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। *विधायक हर्रैया अजय सिंह* द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में किये जा रहे कार्यों की चर्चा करते हुए आगे भी उनके सेवा को ध्यान में रखते हुए यथोचित लाभ दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र द्वारा भी अपने उद्बोधन में आईसीडीएस द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा ऐसे आयोजन निरंतर कराये जाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशकान्त सिंह द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों को विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए अपने गांव को, अपने समाज को कुपोषण मुक्त बनाये जाने की अपील की। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी के साथ-साथ *05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 05 बच्चों का अन्नप्राशन* भी कराया गया। इसके अतिरिक्त हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम चयनित कुल 10 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उपहार एवं मा. मुख्यमंत्री के स्तर से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम की एक विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को फर्श पर बिठाकर कार्यक्रम कराया गया तथा सभी को पोषण भोज के रूप में हॉल में ही फर्श पर भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत नवाचार के रूप में पोषण मिलन का कार्यक्रम कराया गया है तथा इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अपने विचारों को कागज पर उकेरा गया। कार्यक्रम में सुसज्जित रंगोली भी तैयार की गयी थी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, लाभार्थी, समस्त मुख्य सेविकायें, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ-साथ आईसीडीएस विभाग के सभी कार्मिक के साथ ही साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 8, 2026
मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार सीएमओ कार्यालय पर दिया धरनाः 12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी बस्ती। गुरूवार से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश महामंत्री डा. आदित्य भारती, मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा, जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना देने के साथ ही तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया। प्रदेश महामंत्री डा. आदित्य भारती, मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि मांगो के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया, इसके बाद 5, 6 और 7 अक्टूबर को काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया गया। इसके बाद भी जब मांगे नहीं मानी गई तो तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद भी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को सरकार ने न माना तो 12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जायेगा। बताया कि जनपद के 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मी कार्य बहिष्कार में हिस्सा ले रहे हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री डा. आदित्य भारती, मंडल अध्यक्ष डा वीके वर्मा जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दे रहे हैं। जिला अस्पतालों, महिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कहा कि यदि मांगों पर शासन स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कार्य बहिष्कार के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोग नियंत्रण सहित कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में संविदा कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है। ऐसे में उनकी मांगों पर सरकार तत्काल विचार करे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लंबे समय से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। संघ का कहना है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कर्मचारियों को समान कार्य के आधार पर सम्मानजनक वेतन दिया जाए। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के आधार पर वेतन संरचना, महंगाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ की मांगों में संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति बहाल करने, सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की नीति बनाने की मांग उठाई है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल करने और स्वास्थ्य विभाग में होने वाली नियमित भर्तियों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर गुरूवार को शुरू हुये कार्य बहिष्कार के दौरान मुख्य रूप से डा. आनन्द गौरव शुक्ला, डा. राकेश कुमार, डा. प्रदीप शुक्ला, डा. जुनेद अहमद, डा. इन्द्रेश चौधरी, डा. राम प्रकाश, डा. श्रद्धा सिंह, डा. दीपिका सचान, डा. नीलम चौधरी, डा. सतीश चौधरी, डा. दिनेश सिंह कुशवाहा, डा. अजय कुमार, डा. नीरज त्रिपाठी, डा. अमिश कुमार, डा. अमित पाण्डेय, डा. राकेश कुमार, विवेक मिश्र, शशि मौली रतन पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, राजकुमार, अनीता देवी, अनुराधा सिंह, राजकुमार प्रजापति, प्रभाकर श्रीवास्तव, राघवेन्द्र त्रिपाठी, विवेक कुमार यादव, शिव भूषण श्रीवास्तव, रविन्द्र चौधरी, रीतेश कुमार सिंह, भगवान स्वरूप, कृष्ण मोहन सिंह, विजय वर्मा, मेराज अहमद, विवेकानन्द सिंह, रविन्द्र पटेल, प्रदीप यादव, विकास गौड़, जमील अहमद, उमेश श्रीवास्तव, डा. नीरज यादव, अवधेश मिश्र, अखिलेश चतुर्वेदी, पूजा गौड़ के साथ ही बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी शामिल रहे।
Basti, Basti | Oct 8, 2026
पूर्व कैबिनेट मंत्री Rajkishor Singh ने Akhilesh Yadav के 1 कचौड़ी 2 समोसा BJP पर नहीं भरोसा वाले बयान पर साधा निशाना
Basti, Basti | Oct 8, 2026