सायरन बजते ही कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक हुआ ब्लैकआउट अभ्यास
बस्ती: रविवार शाम छह बजे सायरन बजते ही कंपनी बाग से झंडा चौराहा तक सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज कराई गई। मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की मौजूदगी में हुए अभ्यास में आपातस्थिति से निपटने की तैयारियां परखी गईं। लोगों को ब्लैकआउट के दौरान रोशनी बंद रखने और सतर्क रहने के उपाय बताए गए। अभ्यास में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, एसडीएम प्रमोद कुमार, चीफ वार्डेन डॉ. कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Basti, Basti | Nov 22, 2026