किशनगढ़ बास: खैरथल, तिजारा जिले में तबादले के बाद ज्वाइनिंग नहीं, जिले की दो शिक्षा अधिकारियों पर भी आया सवाल
Kishangarhbas, Alwar | Nov 7, 2026
खैरथल तिजारा जिले की दो शिक्षा अधिकारी जिया बाई गुप्ता और शबनम तबादला आदेशों के बावजूद नई पदस्थापना स्थल पर कार्य भार ग्रहण नहीं करने के मामले में शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने प्रदेश के ऐसे 17 उप प्राचार्य एवं उप जिला शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब किया है।