समदा हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में शकील हसन उर्फ राशिद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद कदीम को भडेसर रोड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, करीब 1.10 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने पैसे लौटाने के बहाने 24 अगस्त की रात शकील को निर्माणाधीन मकान में बुलाया, जहां उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, ईंट, मृतक का टूटा मोबाइल, पर्स और दस्तावेज बरामद किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, CCTV और मुखबिर की मदद से पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
✍️ अजय कुमार
KAUSHAMBI VOICE
#Kaushambi #Samda #MurderCase #Police #BreakingNews KaushambiVoice