पूरनपुर: बंजरिया गांव के ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव पर लगाया फर्जी निस्तारण का आरोप #janasamasya
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बंजरिया के ग्रामीणों ने तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा। ग्रामीणों ने पत्र में आरोप लगाया कि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर उन्होंने 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान ने पशुओं को पकड़वाकर गांव के स्कूल में बंद करवा दिया था।