पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में दरवाजा तोड़कर रिटायर्ड हवलदार की पिटाई के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र बेनीराम रिटायर्ड हवलदार हैं। 21 सितंबर रात में पड़ोस के रहने वाले किशोरी लाल ने अपने पुत्र रविंद्र और सोनू के अलावा रामकुमार पुत्र धर्मवीर के साथ मिलकर उनका दरवाजा तोड़ दिया। शोर सुनकर उन्होंने बाहर निकाल कर विरोध किया तो सभी लाठी डंडा लेकर घर में घुसकर मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज।