पूरनपुर: तहसील में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने ज्ञापन में प्रमुख मांग उठाई कि सरकार सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए गारंटी कानून बनाए। किसानों का कहना है कि जिस प्रकार तीन कृषि कानून पास करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था।