पूरनपुर: तहसील परिसर से निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रद्धालु उमड़े
पूरनपुर तहसील परिसर से रामलीला मेला के अंतर्गत भव्य शिव बारात निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, नंदी बैल सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बारात में शामिल कलाकारों ने धार्मिक गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।