कटनी नगर: कलेक्टर आशीष तिवारी ने मझगवां में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर कड़े निर्देश दिए
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत मझगवां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए पंचायत भवन के निर्माण कार्य का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा