भोगांव: बिछवां के गांव हन्नूखेड़ा में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में रहे नाकाम
गांव हन्नूखेड़ा में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया। पहले देशी शराब के ठेका में नकब लगाने का प्रयास किया। उसके बाद बॉबी कलेक्शन में चोरी का प्रयास किया। कैमरा आदि तोड़ दिया। उसके बाद टेलर की दुकान में सरिया आदि डालकर चोरी का प्रयास किया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।