भोगांव: थाना बिछवां के गांव हंन्नूखेड़ा में लगातार हो रही बारिश भरभराकर गिरा कच्चा कमरा, बाल बाल बचे मां बेटा
गांव हंन्नूखेड़ा में नीरज शर्मा पुत्र स्व रमेश चंन्द्र शर्मा अपनी मां ऊषा देवी के साथ एक कच्चे मकान में रह रहा है। गरीबी के चलते वह मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता है। शाम साढ़े छह बजे मां बेटा अपने उसी कच्चे कमरे में बैठे थे। वह कमरे की दीवार व आधी छत गिरने से मात्र दस मिनट पहले वहां से निकले। तभी दीवार व आधी छत अचानक भरभर गिर गई। जिसमें दोनो बाल बाल बच गए।