भोगांव: थाना बेवर के गांव किशनपुर गढ़िया में बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा, बकरी की दबकर हुई मौत, पीड़ित ने की मुआवजे की मांग
गांव किशनपुर गढ़िया निवासी भूपाल सिंह पुत्र सूबेदार सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते उसके कच्मचे कान की छत गिर गयी। उसमें बंधी उनकी 10 हजार रुपये कीमत की बकरी की दबकर मौत हो गयी। पीड़ित द्वारा तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही कर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की गई है।