भोगांव: भोगांव नगर पंचायत ने प्रत्येक वार्ड में बैटरी वाले ई रिक्शा गाड़ी से डोर टू डोर शुरू कराया कूड़ा उठाने का कार्य
कस्बा में नगर पंचायत के ट्रैक्टर द्वारा कूड़ा उठाने का कार्य किया जाता था। संकरी गालियों में ट्रेक्टर न पहुंचने से गली चौराहों तिराहों पर कूड़े के ढेर लगने लगे थे। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चेयरमैन नेहा आशीष तिवारी ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा ई रिक्शा गाड़ी का शुभारंभ किया। जिससे संकरी गलियों में आसानी से डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा सके।