भोगांव: भोगांव थाना परिसर में मोहर्रम के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन, अलमदार और ताजियेदार रहे मौजूद
पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भोगांव, आलीपुर खेड़ा और रकरी के ताजिएदार व अलमदार समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे। इंस्पेक्टर भोगांव गगन कुमार ने सभी तहियेदारों व अलमदारों से आयोजन की जानकारी जुटाई और शांति पूर्वक भाईचारे के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर सभी ताजियेदार व आलमदार मौजूद रहे।