भोगांव: बिछवां के गांव जिरौली में रास्ते में जानवर बांधने व पानी निकालने के विवाद में किशोरी ने महिला से की गाली-गलौज व मारपीट
गांव जिरौली निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र मुनेश सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे परिवार की ही रंगोली पुत्री सोबरन सिंह ने उसकी दादी को रास्ते में जानवर बांधने व पानी के निकालने के विवाद को लेकर गाली गलौज की। जब बिरोध किया तो उसने उसकी दादी कमला देवी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।