दावथ में कुलदेवी मां आशावरी के दरबार पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार, की पूजा-अर्चना
दावथ (रोहतास)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज क्षेत्र अंतर्गत दावथ ग्राम में कुलदेवी मां आशावरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने मां आशावरी से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। इस दौरान श्रद्धालु माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर परिवार और समाज की मंगलकामना करते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ने मां दुर्गा की स्तुति करते हुए कहा—
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।