पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में अभियुक्त करण को किया गिरफ्तार
बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त करण प्रजापति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में नाबालिग के परिजनों ने शिकायत किया था। मामले में करण प्रजापति पर मुकदमा दर्ज किया गया था। नाबालिग को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।