लखीमपुर: गढ़ी रोड शिवपुरी में दामाद ने सास ससुर पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पीड़ित दंपति पहुंचे SP ऑफिस
लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गाड़ी रोड शिवपुरी में बुजुर्ग ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता व उनकी पत्नी सुमन पर बीते 15 मई 2024 को दामाद अमित गुप्ता ने जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित बुजुर्ग पति-पत्नी ने मामले की लिखित शिकायत सदर कोतवाली में की थी। पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित बुजुर्ग पति पत्नी ने एसपी से गुहार लगाई है।