मोदनगंज: मोदनगंज के सकरौढा में लोजपा रामविलास की एक दिवसीय बैठक संपन्न हुई
मोदनगंज प्रखंड के सकरौढा गांव में बुधवार को लोजपा रामविलास पार्टी का एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से बिहार के हाजीपुर में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग हाजीपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री के सभा में शामिल हो।