भारतीय जनता युवा मोर्चा टोड़ारायसिंह टोंक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कस्बे के ज्योतिबाफुले सर्किल पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गौतम (तोषी) के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।