खुरई: नगर पालिका की कार्रवाई: बिना अनुमति चल रहे 4 मैरिज गार्डन सील, 1 साल से नोटिस के बाद भी नहीं ली अनुमति
Khurai, Sagar | Oct 24, 2024 खुरई नगर पालिका टीम द्वारा गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित हो रहे 4 मैरिज गार्डन पर कार्यवाही करते हुए सील कर दिए गए। दरअसल नगर में 31 में से केवल एक ही वैध है। बाकी सभी बिना अनुमति अवैध रूप से चल रहे थे। कई बार नोटिस दिए लेकिन बिना अनुमति व बिना सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए चल रहे थे। इसलिए सीएमओ दुर्गेश सिंह ने कार्यवाही की ।