खुरई: विजयदशमी पर शस्त्र पूजन के बाद निकला पथ संचलन, RSS ने 99 वर्ष पूरे कर शताब्दी वर्ष में प्रवेश किया
Khurai, Sagar | Oct 21, 2024 खुरई में विजय दशमी के उपलक्ष्य में स्वयं सेवकों द्वारा निकाला गया विशाल पथ संचलन। rss की स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण कर शताब्दी वर्ष में किया है प्रवेश। हाथ में लाठी लेकर गणवेश पहनकर नगर के प्रमुख मांगों से निकाला पथ संचलन। इसकी अगवानी प्रचार प्रमुख दीपक तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि पथ संचलन द्वारा राष्ट्र एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया है।