खुरई: उत्कृष्ट विद्यालय में ब्लाक स्तरीय दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित, 890 हितग्रहियों का परीक्षण
Khurai, Sagar | Oct 24, 2024 खुरई में बुधवार की सुबह उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह 10 बजे से एडिप योजना के तहत ब्लाक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुरई, बीना, मालथोन, बांदरी और बरोदिया कला के कुल 890 हितग्रहियों का परीक्षण किया गया। जिसके तुरंत बाद कार्ड भी जारी किए गए। सबसे ज्यादा खुरई के और सबसे कम बीना ब्लाक के हितग्राही रहे। sdm सहित अन्य अधिकारियों ने की निगरानी