खुरई: बारधा वेयरहाउस में दवाइयों के वज़न में मिला पानी, कुछ बोरियाँ 55 किलो तक भारी पाई गईं, वीडियो वायरल
Khurai, Sagar | Oct 23, 2024 खुरई के बारधा गांव स्थित पटेल वेयर हाउस में शासकीय अनाज की बोरियों पर दवाई छिड़कने के नाम पर पानी डालकर वजन बढ़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, अनाज का वजन बढ़ाकर बचे हुए अनाज को बाद में बेच दिया जाता है,वेयर हाउस के अधिकारियों से पूछे जाने पर बताया कि कीड़ों और चूहों से बचाने दवाई छिड़कने के दौरान बोरियां गीली हुईं हैं। जबकि पानी नली से डाला जा रहा था