गोंड समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से आक्रोश, मधुबन तहसील में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा
आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा, इकाई जनपद मऊ के तत्वावधान में तहसील मधुबन में गोंड समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग को लेकर धरना दिया। दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं रात-दिन धरने पर डटे रहे।
गोंड समाज के लोगों का आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा पात्र आवेदकों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि जिन लोगों के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों का पूर्व में गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी हो चुका है, जिनके पुराने राजस्व अभिलेखों में गोंड जाति अंकित है तथा जिनके परिवार रजिस्टर की नकल में भी गोंड दर्ज है, ऐसे पात्र आवेदकों के प्रमाण पत्र भी रोके जा रहे हैं।