शादी विवाद के बाद जनसेवा केंद्र संचालक के परिवार पर हमला, पिता का सिर फूटा; पत्नी-बेटी भी घायल, फोन पर जान से मारने की धमकी का ऑडियो वायरल
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल नरजा गांव में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद अब मारपीट और जान से मारने की धमकियों तक पहुंच गया है। जनसेवा केंद्र संचालक भीम प्रकाश ने कुछ लोगों पर अपने परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमले में उनके पिता के सिर में चोट आई है, जबकि पत्नी और बेटी भी घायल हुई हैं। वहीं, अब फोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो वायरल होने की बात सामने आई है।