Public App Logo
Profile Picture

rajeev sharma journalist

@varmavi
500Followers
1Following
आजमगढ़ में शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: ₹2.41 लाख नकद, प्रचार सामग्री और मतदाता सूची के साथ 4 लोग हिरासत में, सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज।
मऊ में ‘रंगबाज दरोगा’ का ऑडियो वायरल, छिन गई चौकी!

<nis:link nis:type=tag nis:id=vairalaudio nis:value=vairalaudio nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=MauPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missionshakti60 nis:value=MissionShakti60 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
मऊ: शिक्षक mlc चुनाव के दृष्टिगतआज जनपद के विद्यालय  बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना से बचाव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
अतरारी घाट के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.
*जिलाधिकारी ने रामघाट एवं अतरारी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन के दिए निर्देश*

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट का निरीक्षण कर मूर्ति विसर्जन हेतु की गई तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा नदी में उचित दूरी पर मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण,पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने आज ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंजीनियरों एवं टेक्नीशियनों को निर्देशित किया कि एफएलसी का कार्य पूरी सावधानी, सतर्कता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनी रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी की संपूर्ण प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक समझने तथा उसके विभिन्न चरणों से भली-भांति अवगत होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया को लेकर सभी संबंधित पक्षों की स्पष्ट समझ एवं सहभागिता से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफएलसी कार्य के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेंद्र कुमार सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नसोपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में जयराज पुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ 23 वर्षीय असफर की मौ@त, जाँच में जुटी पुलिस
अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद

मुहम्मदाबाद गोहना। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। थाना मुहम्मदाबाद गोहना में दर्ज मुकदमा संख्या 351/2026 में धारा 87, 137(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत वांछित गनेश कश्यप पुत्र विरेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कायस्थटोला (गोलवार टोला), थाना मुहम्मदाबाद गोहना को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान अपहृता को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय कर दिया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
आजमगढ़ के किस पंडाल को आप कितना नंबर देंगे
Video 9
भातकोल में रामलीला की तैयारियां तेज, 21 अक्टूबर से होगा मंचन
मऊ में राहुल अस्पताल के सामने एक युवक ने एक लड़के को मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> Mau Police
राजगद्दी मैदान में रामलीला का भव्य मंचन, सीता हरण और शूर्पणखा की नाक कटने का प्रसंग देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय राजगद्दी मैदान में श्री कृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान कोलघिल संवाद, सीता हरण तथा शूर्पणखा की नाक कटने का मार्मिक एवं मनमोहक मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजगद्दी मैदान में पहुंचने लगे। धार्मिक प्रसंगों के जीवंत मंचन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

रामलीला मंचन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज ने माता दुर्गा की विधिवत आरती कर किया। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन शुरू किया।
Video 13
ये सब क्या देखने को मिल रहा हैं
परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या-1685 इन्फ/2026-89 इन्फ/2026 दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 के द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान "ऑपरेशन कवच 3.0" चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत परिवहन विभाग मऊ द्वारा आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 को प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की गयी जिसमें बसों में आपातकालीन निकास के न होने/क्रियाशील न होने की जाँच की गयी तथा बसों में अग्नि सुरक्षा संयन्त्रों, उपकरणों का न होना / क्रियाशील न होने की जॉच की गयी व चालकों के नशे में होने की जाँच की गयी तथा बस में अत्यधिक मात्रा में माल लदा होना एवं बस की ऊंचाई कैरियर सहित अनुमन्य मानक से अधिक होना सम्बन्धी जॉच की गयी। उक्त प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मानक के अनुरूप न पाये जाने पर 07 वाहनों का चालान किया गया। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं यातायात पुलिस टीआई श्याम शंकर पांडेय यातायात पुलिस सौरभ यादव उमाकांत मौर्य सूर्य प्रकाश वर्मा प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जनमेजय यादव व प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव तथा प्रवर्तन सिपाही श्री अनूप कुमार के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
मुहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने सुनी फरियादियों की समस्या, 109 मामलों के 9 का हुआ मौके पर निस्तारण.....
मुहम्मदाबाद गोहना में राजगद्दी के मैदान में हुआ राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन, सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु रहें उपस्थित
मऊ जनपद में बड़े पैमाने पर चला उप निरीक्षकों का तबादला एक्सप्रेस....
मऊ: खराब प्रगति पर तीन नप. ईओ को नोटिस, सुधार नहीं हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई!

सड़क किनारे कूड़ा मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों की खैर नहीं: डीएम आनंद वर्द्धन

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच करने और खराब ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
स्थायी लोक अदालत की सदस्य बनीं स्नेहलता, जनपद न्यायाधीश ने दिलाया पदभार

स्थायी लोक अदालत, मऊ की सदस्य के रूप में स्नेहलता त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव एवं स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। उनके सदस्य बनने से स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ को नई मजबूती मिलेगी।
स्नेहलता त्रिपाठी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने समाज सुधार एवं जनकल्याण की दिशा में कई सार्थक प्रयास किए हैं। अब वह स्थायी लोक अदालत की न्यायपीठ के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलभ और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत विद्युत, डाक, दूरसंचार, परिवहन, रेलवे, अस्पताल एवं शैक्षणिक संस्थानों जैसी जनोपयोगी सेवाओं में कमी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाता है। इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों को विवादों के समाधान के लिए सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध होता है। पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन पाण्डेय, एडीजे दीप नारायण तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी अरुणाजली सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी स्तुति सोनकर तथा स्थायी लोक अदालत के वरिष्ठ सदस्य विकास भाई निकुम्भ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मऊ की पहली महिला चौकी इंचार्ज बनी सब इंस्पेक्टर मधु शर्मा 
ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी पर हुई तैनाती, 2023बैच की दरोगा है मधु 
*<nis:link nis:type=tag nis:id=maupolice nis:value=maupolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में मधुमक्खी पालन पर मिल रहा बेहतर सब्सिडी जाने कैसे ले इस योजना का लाभ .....  एक बार लगाए सालो साल कमाए ....
पुरानी यादें...
ना हारेंगे न झुकेंगे हर सवाल का जवाब दमदारी से देंगे.....