सुनेल: ग्राम पंचायत कनवाड़ी में जिला प्रमुख और प्रधान ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Sunel, Jhalawar | Dec 14, 2024 ग्राम पंचायत कनवाड़ी में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे जिला प्रमुख प्रेमबाई दांगी व प्रधान सीता कुमारी भील ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस दौरान सांसद कोष से 10 लाख रुपए व प्रधान कोष से 8 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए ग्राम ढाबला के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।साथ ही श्रीराम कुंड बालाजी पर हुए निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।