सुनेल: सुनेल थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद
Sunel, Jhalawar | Dec 11, 2024 सुनेल थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया है कि थानाधिकारी विष्णु सिंह के नेतृत्व मे चोरी के मामले में अनुसंधान व तकनीकी विश्लेषण कर प्रकरण में आरोपी रवि मेहर को गिरफ्तार कर चोरी का माल एक सोने की चैन,2 सौने की अंगुठी व 31500 नकद रूपये बरामद किए है।