सुनेल: ओसाव की गौशाला में अज्ञात कारणों से घास में लगी आग, करीब सवा सौ ट्रॉली घास जलकर हुई खाक
Sunel, Jhalawar | Dec 10, 2024 सुनेल क्षेत्र के ओसाव गांव में स्थित गौशाला में रखे घास में मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की चपेट में आने से करीब सवा सौ ट्रॉली घास जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार गायों को खिलाने के लिए गौशाला में बड़ी मात्रा में घास एकत्रित कर रखा था।जिसमें आज शाम अचानक आग लग गई। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।