सुनेल: कुंडला प्रताप में नील गायों के आतंक से किसान परेशान, फसलें हो रही हैं चौपट
सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप गांव में इन दिनों नील गायों के आतंक से किसान काफी परेशान है।किसान पिंटू पाटीदार ने रविवार शाम करीब 5:00 जानकारी देते हुए बताया है कि इस समय किसानों के सभी खेतों में फसलें खड़ी है,लेकिन क्षेत्र में बड़ी संख्या में नील गायें खेतों में घुसकर फसले नष्ट कर रही है,जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।रविवार को भी नुकसान पहुंचाया है।