सुनेल: सांगरिया में छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर एपीओ हुए शिक्षकों को दोबारा लगाने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
सांगरिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्कूल से एपीओ किए गए शिक्षकों को दोबारा स्कूल में लगाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे धरना प्रदर्शन किया।शुक्रवार को एसयूबीडब्ल्यू कैंप के दौरान सफाई करते समय सर्पदंश से 12वीं कक्षा में अध्यनरत छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की है।