सुनेल: ऑपरेशन-मासूम के तहत सुनेल क्षेत्र में एक बालक को बालश्रम से मुक्त कराया गया
Sunel, Jhalawar | Dec 12, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक बालक को बालश्रम से मुक्त करवाया गया।जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में ऑपरेशन-मासूम के तहत बालश्रम से बच्चों की आजादी बचाव अभियान के दौरान सुनेल थाना क्षेत्र एक 16 वर्षीय बालक को एक किराना स्टोर पर कार्य करते हुए बालश्रम से मुक्त कराया गया। दुकानदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया।