टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में पुलिस का पैदल भ्रमण, 30 गुंडे और 16 निगरानी बदमाशों की जाँच की गई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में पैदल भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 30 गुंडा 16 निगरानी बदमाशों,9 पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक कर कार्रवाई की गई।