टीकमगढ़: टीकमगढ़ से शुरू हुई बुंदेलखंड सत्याग्रह पदयात्रा मुख्यमंत्री निवास पर होगी समाप्त, मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा
टीकमगढ़ में आज 16 दिसम्बर को जातिगत जनगणना एवं सामाजिक न्याय किसान मजदूरी की बुंदेलखंड सत्याग्रह पदयात्रा टीकमगढ़ से प्रारंभ होकर मुख्यमंत्री के निवास पर 23 दिसम्बर को समाप्त होगी। ओबीसी महासभा कार्यकर्ताओं ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर यह सत्याग्रह यात्रा निकाली जा रही है। cm मोहन यादव को ज्ञापन सौंपकर उनके निवास पर यात्रा समाप्त होगी।