टीकमगढ़: गोंगाबेर हनुमान मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक युवक हुआ घायल, यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल
टीकमगढ़ सागर रोड स्थित गोंगाबेर हनुमान मंदिर के पास सोमवार को एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। युवक का नाम संजय निवासी पपौरा बताया गया है। घटना होते ही यातायात थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने घायल युवक को देखा तो वाहन रोक लिया। यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक अवधेश के द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।