टीकमगढ़: प्रेमनगर गांव के समीप सड़क हादसे में पति-पत्नी हुए घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
प्रेमनगर गांव के पास सड़क हादसे पति पत्नी घायल हो गए। पाली गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक से फुटेर गांव से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में प्रेमनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।