निसिंग क्षेत्र में अनाज मंडी के पास लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों की लोगों ने पकड़कर पहले तो उनकी धुनाई की, फिर पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। आज जानकारी देते हुए वहा मोजूद लोगो ने बताया की अनाज मंडी के पास 2 युवक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। जिन्हें लोगों ने देख लिया और पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।