कहरा: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राजस्व कार्यों की समीक्षा की, दिए निर्देश
Kahara, Saharsa | Jun 23, 2025 डीएम दीपेश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। आधार सीडिंग की वर्तमान प्रगति की अंचलवार समीक्षा के क्रम में सभी अंचलों को आगामी कुछ दिनों के भीतर शत प्रतिशत आधार सीडिंग को पूर्ण करने हेतु ठोस कारवाई का निर्देश दिया गया है।