कहरा: अंबेडकर चौक के पास भाजपा नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
Kahara, Saharsa | Jun 23, 2025 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहरसा में अंबेडकर चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया । यह विरोध आंदोलन उस विवादित घटना के खिलाफ था, जिसमें आरोप है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का अपमान किया। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रनायक बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान पर हमला बताया।