कहरा: सहरसा में बोरोन सल्फर की कमी से कृषि उत्पादन प्रभावित, कृषि विभाग की जांच में खुलासा
Kahara, Saharsa | Jun 23, 2025 कोसी क्षेत्र के कृषि क्षेत्र वाले भूमि में बोरोन व सल्फर की कमी से कृषि का उत्पादन प्रभावित हो रहा है इसका खुलासा तब हुआ जब मिट्टी जांच की गई और प्रयोगशाला में रिपोर्ट आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ जिसमें यह पता चला कि कोसी क्षेत्र के कृषि भूमि वाले खेतों में बोरोन व सल्फर की कमी पाई गई है जिस कारण फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है