मोहिउद्दीननगर विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार की सुबह 7:00 बजे रामगामा समेत विभिन्न मतदान केदो पर मतदान प्रारंभ हुआ। जानकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ.नवकंज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी 155 मतदान केदो पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अर्द्ध सैनिक एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।