सरायरंजन: हरपुर एलोथ से बरामद हुई बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, होली में बेचने के लिए लाई गई थी
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ से पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी शराब बरामद किया है ।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जाता है कि होली में खपाने के लिए शराब भारी पैमाने पर लाया गया था ।पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और शराब तस्कर के साथ शराब बरामद कर लिया।