सरायरंजन: मुसरीघरारी में हादसे का शिकार हुए युवक की हुई पहचान, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम, घर लौटते समय हुआ हादसा
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के शुक्र पेठिया के समीप हुए सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान उदापट्टी के हरे राम झा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दूध टैंकर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दूध टैंकर को जप्त कर लिया है। लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है घर में कोहराम मचा है।